आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़,संवददाता। बांग्लादेश में दीप दास की निर्मम हत्या और हिंदू समुदाय पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में इस्लामी जिहाद के विरोध में प्रदर्शन करके पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं जमकर नारेबाजी की। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रही है और उनके निशाने पर हिंदुओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र,महिलाएं, संपत्ति,शासकीय कर्मचारी ही रहते हैं। हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं प्रति सप्ताह होती रहती है। जिला कार्याध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर उनकों प्रताड़ित किया गया। जिहादी तत्व उनकी पीट पीट...