अलीगढ़, मार्च 4 -- -दिसंबर 2024 में एटीएस भुजपुरा में रह रहे बांग्लादेशी को पकड़ा था -अलीगढ़ सीमा में जन्म नहीं होने की जांच में हुई पुष्टि, प्रमाण पत्र निरस्त अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम ने बांग्लादेशी सिराज का जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। जांच में अलीगढ़ सीमा में जन्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। एटीएस ने दिसंबर 2024 में भुजपुरा से सिराज व उसकी पत्नी को पकड़ा था। उसका जन्म प्रमाण पत्र अलीगढ़ नगर निगम से जारी किया गया था। एटीएस ने नगर निगम से जानकारी मांगी थी। नगर निगम के पास पुराने जन्म प्रमाणपत्र का ब्योरा नहीं था। इसका ब्योरा लखनऊ एनआईसी से मंगाया गया। मामले की छानबीन में पता चला कि सिराज का जन्म अलीगढ़ में नहीं हुआ था। नगर निगम से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र जोन दो के रजिस्ट्रार ने निरस्त कर दिया है। सिराज द्वारा दिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.