उन्नाव, फरवरी 18 -- बांगरमऊ। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 20 वर्षीय पंकज पुत्र लालता प्रसाद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज भगवन्तपुर गोटपाली गांव के रहने वाले थे। वह किसी काम से बाइक से आरएस चौराहे आया हुआ था और वहीं संडीला-बांगरमऊ मार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंकज चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी म...