उन्नाव, फरवरी 15 -- बांगरमऊ। ब्लॉक रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह में केंद्र की संचालक बीके सरला बहन ने सभी जिज्ञासुओं से पांचों विकारों का त्याग कर तीब्र पुरुषार्थ करने का संकल्प लेने को कहा। पुराने ब्रह्माकुमारी सेंटर से भगवान शिव की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो उन्नाव-हरदोई मार्ग और ब्लॉक रोड होते हुए नवनिर्मित केंद्र पहुंची। वहां ध्वजारोहण के बाद जन्म दिवस का केक काटा गया और सभी जिज्ञासुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समारोह में कृष्ण कुमार गुप्ता, महेश फौजी, हरि स्वरूप कुशवाहा, लाखन सिंह चौहान, श्यामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.