सासाराम, फरवरी 15 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बांक गांव में शादी के महज चार दिन बाद ही दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। दुल्हन ससुराल से करीब 30 लाख रुपये के जेवरात, एक लाख रुपये नगद सहित दो ट्रॉली बैग में रखे कीमती सामान लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। जिसे लेकर स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...