मथुरा, नवम्बर 24 -- अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने कहा है कि बांकेबिहारी मंदिर में हाइ पावर कमेटी भीड़ नियंत्रण करने में बिफल साबित हो रही है। कमेटी के पदाधिकारी सिर्फ बयान देने में व्यस्त हैं। संजय हरियाणा ने चार महीने उपरांत भी बिहारी जी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के सभी उपाय करने के पश्चात भी विफल रहने पर तीखी आलोचना की है। पंडित संजय हरियाणा ने कहा कि लोग आये दिन बेहोश होते हैं। वीआईपी संस्कृति बढ़ती जा रही है, वीआईपी घेरा और बढ़ता जा रहा है। कल एक शादी की सालगिरह का फोटो सामने आया, जिस पर दिनेश गोस्वामी और हाई पावर कमेटी का बयान आया कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। जिम्मेदारी भरे पदों पर बैठे लोग कहते हैं पता नहीं है। पंडित संजय हरियाणा ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जहां हाई पावर कमेटी को भीड...