वृंदावन, जुलाई 9 -- मथुरा के वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं को अब न तो पहनने को प्रसादी माला दी जाएगी और न पटुका ओढ़ाया जाएगा। प्रसाद की डलिया और ठाकुरजी की बांसुरी भी भेंट स्वरूप नहीं मिलेगी। मंदिर कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रहे गोस्वामियों ने यह निर्णय लिया है कि मंदिर में अब किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं देंगे। बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास का गोस्वामियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मंदिर में दर्शन करने वीआईपी आते रहते हैं। सेवायत गोस्वामियों द्वारा मंदिर आने पर वीआईपी की आवभगत की जाती है। मंदिर के गेट से अंदर तक ले जाने और फिर वीआईपी कठघरा में पूजा कराने के बाद ठाकुरजी की माला, पटुका, बांसुरी, प्रसाद की डलिया आदि दी जाती हैं। शीतकालीन दर्शन के दौरान ठाकुरजी के गर्भ गृह में जाने पर जगमोहन में वी...