रामपुर, मार्च 19 -- शाहबाद। गुरुवार से लापता चल रहा कक्षा छह का छात्र मथुरा जिले से बरामद हो गया। वह वहां वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की संध्या आरती में शामिल हो रहा था। नगर के मोहल्ला हकीमान निवासी फौजी हरवीर सिंह का तेरह वर्षीय बेटा प्रयाग गुरुवार को लापता हो गया था। दो दिन पहले उसने परिजन को फोन किया था। उसने सीधे कहा कि वह सही जगह पहुंच गया है, चिंता की कोई जरूरत नहीं है। आप अपना ख्याल रखें। पुलिस ने लोकेशन चेक की तो यह वृंदावन की थी। तब से पुलिस और परिजन वृंदावन में उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम को वह बांके बिहारी मंदिर में आरती में शामिल होते मिल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.