गया, फरवरी 13 -- बिजली बिल बकाया रहने से गुरुवार को बांकेबाजार प्रखंड के ढोंगीला गांव में तीन सौ घरों के कनेक्शन काट दिए गए। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन इमामगंज में पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि ढोंगीला गांव के ग्रामीण 15 साल से बिजली जला रहे है। लेकिन, अब तक बिजली बिल जमा नहीं किए हैं। इस कारण से सभी घरों के कनेक्शन काट दिए गए। आक्रोशित ग्रामीण महेंद्र रजक, प्रमोद वर्मा, उमेश ठोकर, राजेश पासवान, जयहिंद पासवान, जितेंद्र चौधरी, विनोद सिंह, सविता देवी, रीता देवी दुलारी देवी, मालती देवी ने बताया कि वर्ष 2011 में हमलोगों को राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत बीपीएल कनेक्शन दिए गए थे। बिल अब तक नहीं भेजा गया। बिना जानकारी दिए बिजली काट दी गई। बिजली काट दिए जाने से हमलोगों को पीने का पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.