गया, अगस्त 12 -- छेड़छाड़ के विरोध में सड़क कर उतरी जादूगर के साथ आयी लड़कियां डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 को बांकेधाम मोड़ के पास किया जाम वन विभाग के फॉरेस्टर व समिति के अध्यक्ष के साथ चार लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप फोटो न्यूज बांकेबाजार, एक संवाददाता बांकेबाजार के बांकेधाम में आयोजित श्रावणी मेले में जादूगर का खेल दिखाने आई लड़कियों ने अपने साथ छेड़खानी होने की बात कही है। आरोप वन विभाग के फॉरेस्टर अनीश कुमार और मंदिर समिति बांकेधाम के अध्यक्ष अजय पासवान समेत चार लोगों लगा है। वहीं, फॉरेस्टर अनीश कुमार ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। दूसरी तरफ छेड़खानी के विरोध में मंगलवार को लड़कियां और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने बांकेधाम मोड़ के पास डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 को जाम कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.