गया, फरवरी 14 -- उपेक्षित पड़ी बांकेधाम शिव मंदिर को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में छपी खबर का असर हुआ है। बांकेधाम मंदिर के उत्थान व विकास के लिए बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मंदिर समिति को वन विभाग से मुक्त करने की मांग की है। गौरतलब है कि बांकेधाम मंदिर का छह साल से नहीं हुआ रंग-रोगन शीर्षक से खबर प्रमुखता से छपी थी। खबर छपने के बाद मंत्री संतोष सुमन ने संज्ञान लिया और अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि, बांकेधाम पहाड़ पर प्राचीन शिव मंदिर इस क्षेत्र की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण धरोहर है। विगत कई दशकों से स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा गठित समिति के माध्यम से यहां विधिवत पूजा-अर्चना, सावन मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.