पटना, जनवरी 7 -- अखिल भारतीय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा को बुधवार को बांकीपुर अंचल के शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। 4 जनवरी को उनके निधन के उपरांत पटना सदर शहरी क्षेत्र के उच्च, मध्य और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। मौके पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र, पटना सदर के डीडीओ और संघ के राज्य प्रतिनिधि संजीव कुमार, बांकीपुर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उदय नारायण चौबे तथा लोकेश्वरी कन्या उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी सहित अंचल के 18 विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। सभी नेता ने शर्मा के साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया। -- फोटो--सुनील कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.