बांका स्वाभिमान रथ के साथ बांका स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ कल
भागलपुर, फरवरी 10 -- सुल्तानगंज। बांका स्वाभिमान रथ के साथ बांका स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ बांका लोकसभा के संभावित प्रत्याशी जवाहर झा के नेतृत्व में रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर प्रांगण से होगा।स्वाभिमान यात्रा अजगैवीनाथ मंदिर में पूजा, शाही मस्जिद मजार पे चादर पोशी करते हुए, घोरघट मजार पर चादर पोशी करते रोड शो करते आगे बढ़ेगी। बांका लोक सभा संभावित प्रत्याशी जवाहर झा ने कहा कि ये यात्रा बांका लोकसभा को गंदी राजनैतिक से बचाने के लिए है । इस यात्रा में खासकर युवाओं से आह्वान किया कि एक बुथ दस युथ इस यात्रा में जुटें। यात्रा का समापन 23 को होगा।इस दौरान कोंग्रेस नेता विनय शर्मा, सुबोध सिंह, अयूब इस्लाही , प्रिय दर्शी ठाकुर, अरविंद पाण्डेय इत्यादि साथ थे|
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.