भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के भागलपुर क्षेत्रीय प्रबंधक ने टीम के साथ मिलकर गुरुवार को बांका से वाया भागलपुर बेगूसराय जाने वाली बस में यात्रियों को नि:शुल्क पानी का बोतल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ायी जाएगी। गुरुवार को 24 यात्री भागलपुर से बेगूसराय के लिए रवाना हुए। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। नि:शुल्क पानी का बोतल आने और जाने वाले यात्रियों को दिया जा रहा है। गर्मी का ख्याल रखते हुए सुबह भागलपुर से बस खुलने का समय रखा गया है। स्थान समय किराया भागलपुर से बेगूसराय सुबह 07:55 बजे 160 बेगूसराय से भागलपुर दोपहर 01:40 बजे 160 भागलपुर से बां...