बांका, फरवरी 11 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी केंद्रों पर अनुशासन बना रहा। दोनों पालियों में कुल 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। प्रथम पाली में 11 एवं द्वितीय पाली में 17 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा अवधि में पदाधिकारी लगातार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। कदाचार पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी रखी गई। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में परी...