बांका, अप्रैल 26 -- बांका, कार्यालय संवाददाता। बांका पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और कुख्यात विभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी रजौन थाना क्षेत्र में शराब फैक्ट्री के पास से की गई। विभाष यादव पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा है। विभाष पर रजौन व बाराहाट थाना में करीब सात संगीन मामला दर्ज है जिसमें लूट, रंगदारी, अवैध बालू खनन आदि शामिल है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर विभाष यादव(पिता बटेश्वर यादव उर्फ भौदी यादव, ग्राम दयालपुर, थाना रजौन, जिला बांका निवासी) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रजौन, बाराहाट थाना एवं तकनीकी शा...