बांका, सितम्बर 8 -- बांका, एक संवाददाता। समुखिया मोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को आगामी सेवा पखवाड़ा सह घर-घर संपर्क अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के संदर्भ में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल और कटोरिया विधायिका डॉ. निक्की हेंब्रम मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने की जबकि संचालन महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की मजबूती बेहद अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बूथ स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाएं और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.