बांका, दिसम्बर 5 -- बांका,निज संवाददाता। गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला पदाधिकारी, बाँका द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर बांका के केवलडीह में पर्यवेक्षण गृह का शुभारंभ किया गया है। पर्यवेक्षण गृह, में विधि विवादित बालकों को आवासित किया जाता है। पर्यवेक्षण गृह,भागलपुर से 12 किशोरों के स्थानांतरित कर पर्यवेक्षण गृह, बांका में आवासित किया गया है। शुभारंभ के समय सिविल कोर्ट,बांका से प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य समेत प्रधान न्यायाधीश फैमली कोर्ट धमेन्द्र झा,जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अभिषेक भान,जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अतुलवीर सिंह,विशेष जिला पोक्सो न्यायाधीश, स्पेशल कोर्ट 6 मुकेश कुमार, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह , न्या...