बांका, मई 30 -- बांका, एक संवाददाता। गुरुवार को बांका जिले के भीषण गर्म के बीच दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस भरे माहौल के बाद दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत पहुंचाई। मौसम के सुहावने हो जाने से लोगों के चेहरे खिल उठे और आमजन ने राहत की सांस ली। गुरुवार को सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी और लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। दोपहर होते-होते अचानक मौसम ने रुख बदला और ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल मंडराने लगे। इसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर लोग घरों की छतों और बरामदों में बैठकर बारिश का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.