भागलपुर, अप्रैल 12 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य आमजन की जमीन से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही सुलझाना था। जनता दरबार में जिले के संबंधित अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में आए मामलों की सुनवाई की गई। कई ऐसे मामले सामने आए, जिनका समाधान ऑन स्पॉट दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। मौके पर अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं अक्सर वर्षों तक लंबित रह जाती हैं, जिससे सामाजिक तनाव और हिंसा की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में जनता दरबार एक सकारात्मक पहल है, जिससे आमजन को न्याय त्वरित रूप से मिल सके। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.