बांका, फरवरी 22 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज के रामचुआ नहर पथ पर रफ्तार की कहर में शुक्रवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका शंभूगंज के कसबा शोभनाथपुर गांव के स्व नवल भगत की पत्नी नीलम देवी(50) थी। इस हादसा में टोटो पर सवार मृतका के अन्य चार परिजन को हल्की चोट आई लेकिन सभी सुरक्षित बताए गए है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टोटो गाड़ी पर मृतका के देवर मुकेश्वर भगत, विजय भगत, मुरली भगत एवं घर की एक महिला सवार थे। परिजनों ने बताया कि रूपेश मंडल के टोटो से सभी परिजन एक रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मुंगेर जिले के टेटिया बंबर जा रहे थे। रमचुआ नहर के पास अचानक टोटो का पहिया खुल गया। जिससे गाड़ी सड़क किनारे नहर में करीब 10 फीट नीचे गड्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.