बांका, फरवरी 13 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका जिले के लिए एक बड़ी सौगात की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जिले में चीनी मिल की स्थापना को मंजूरी दे दी है और इसके लिए जमीन की तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को उपयुक्त स्थल का चयन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। जैसे ही जमीन चिन्हित होगी, आगे की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। जानकार बताते हैं कि बांका जिला कभी गन्ना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां बड़े पैमाने पर किसान गन्ने की खेती करते थे और स्थानीय स्तर पर गुड़ बनाने का कारोबार भी फल-फूल रहा था। बांका का गुड़ आसपास के जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों के बाजारों में भी अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता था। समय के साथ गन्ना खेती में कमी आई और किसान अन्य फसलों की ओर मुड़ गए, जिससे यह पार...