बांका, सितम्बर 21 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में मौसम का मिजाज लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। शनिवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से आमजनों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही आसमान पर बादल मंडराते रहे, बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रही,लेकिन केवल बादल गरजे बारिश नहीं हुई। नतीजतन उमस वाली गर्मी और बढ़ गई। जिले में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी तक पहुंच गया। उमस ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया। बाजार में खरीददारी करने निकले लोग पसीने से तरबतर होते रहे। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी घंटों बाधित रही,जिससे परेशानी और बढ़ गई। दोपहर के समय गर्मी और नमी का असर इतना रहा कि लोगों को पंखे और कूलर के बावजूद चैन नहीं मिला। खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.