बांका, जनवरी 1 -- बांका। बांका जिले में नए साल 2026 का स्वागत पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया। जैसे ही बुधवार की रात के 12 बजे, पूरा शहर आतिशबाजी की गूंज और खुशियों की चमक से जगमगा उठा। खासकर युवाओं में नए साल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के चौक-चौराहों, मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर युवाओं के समूह ने पटाखे छोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ नववर्ष का स्वागत किया। रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। मोबाइल फोन, एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर "हैप्पी न्यू ईयर 2026" के संदेशों और तस्वीरों की बाढ़ आ गई। कई युवाओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। बांका शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी नए साल को लेकर उत्साह कम नहीं रहा। कई स्थान...