बांका, फरवरी 9 -- बांका, निज संवाददाता। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा रेल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बांका-बाराहाट रेलवे लाइन पर अनधिकृत क्रॉसिंग को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर शनिवार शाम रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग, आरपीएफ और संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मुड़हरा हॉल्ट के समीप शंकरपुर से गोरबा जाने वाली मुख्य कालीकरण सड़क पर स्थित अनधिकृत क्रॉसिंग को बैरिकेडिंग कर बंद किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों व ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रेलवे की इस कार्रवाई से खड़ियारा पंचायत के कमलपुर, लोनी, खैरा, हिजरार, मुल्क, चढ़वा, बाराटीकर, दुर्गापुर, मिर्जापुर, चगेरी सहित कई गांवों की बांका मुख्यालय से सीधी आवाजाही प्रभावित हु...