बांका, अगस्त 7 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा बुधवार को जिले के पुलिस प्रशासन में बृहद पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कुल 55 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है। जानकारी अनुसार पुलिस केंद्र बांका में कार्यरत पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों जैसे बांका थाना, रजौन थाना, पंजवारा थाना, बौसी थाना, बाराहाट थाना एवं अमरपुर थाना में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल में पीएसआई पुष्पलता को प्रभारी, विधि शाखा, पुलिस कार्यालय बांका में पदस्थापित किया गया है, जबकि पीएसआई कौशल कुमार और निधि कुमारी को बाराहाट थाना भेजा गया है। इसी प्रकार, रजौन थाना के लिए पंकज कुमार सिंह, प्रतीमा कुमारी 02, शुभम कुमार, विनोद कुमार 02, जया भारती, मनोज कुमार मेहता, पवन कुमार को भेजा गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.