बांका, जून 24 -- बांका। निज प्रतिनिधि। कृषि प्रधान जिला बांका में जैविक व परंपरागत पद्धति से खेती की जाती है। लेकिन अब यहां प्राकृतिक खेती को भी आकार मिलेगा। इसको लेकर यहां कृषि विभा की ओर से प्रयास भी तेज कर दिया गया है। जिससे यहां प्राकृतिक खेती के लिए कृषि विभाग को लक्ष्य भी दे दिया गया है। यहां 5 कलस्टर में प्राकृतिक खेती की जायेगी। इसमें हर कल्स्टर के लिए 50 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। जिसके मुताबिक यहां 250 हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती की जायेगी। हेकइसके लिए बारहाट प्रखंड के दो, कटोरिया के दो एवं बोंसी के एक पंचायत में प्राकृतिक खेती की जायेगी। इसमें प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए कृषि विभाग का मुख्य उदेश्य है कि किसानों की रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम किया जा सके। जिये नेचुरल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत धर...