भागलपुर, मई 17 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आज शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपसी रंजिश, सामाजिक मुद्दे, महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, पुलिस अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि जनता दरबार में मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...