बांका, फरवरी 21 -- बांका, एक संवाददाता। शनिवार को बांका जिला स्थापना दिवस महोत्सव को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जिससे जिले की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गजल गायक राजीव सिंह, भारत भूषण, प्रीतम झा एवं राजन कुमार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अतिरिक्त रोमी श्री एवं सुप्रिया सिंह द्वारा शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं गायक बजरंग कुमार भी अपने गीतों से समां बांधेंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.