बांका, फरवरी 11 -- बांका, निज संवाददाता। मंगलवार को बांका सिविल कोर्ट परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई परियोजनाओं का एकसाथ ई- उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। ई- उद्घाटन कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस संगम कुमार साहू के साथ पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद के अलावा बांका जजशिप के निरीक्षी न्यायमूर्ति सह पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस रितेश कुमार की गरिमामई उपस्थिति में बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में दो अलग अलग जगहों पर नए ई सेवा केंद्र का रिमोट द्वारा उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही डिजिटाइजेशन केंद्र, कैंटीन और जज कॉलोनी के नए आवासीय परिसर में ओपन जिम्नेजियम का भी शुभारंभ माननीय मुख्य न्यायमूर्ति के द्वारा ऑनलाइन किया गया है। ऑनलाइन उद्घाटन समारोह के दौरान बांका...