बांका, नवम्बर 15 -- बांका। भागलपुर-बांका के विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने बांका जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह वास्तव में जनता की जीत है। उन्होंने बताया कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान वे पांचों विधानसभा क्षेत्रों का लगातार दौरा करते रहे, जहां उन्हें हर जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के प्रत्याशियों के प्रति जनता का सकारात्मक रुझान साफ दिखाई दे रहा था। विधान पार्षद ने कहा कि बांका की जनता ने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ विकास चाहती है, न कि भ्रम या बहकावे की राजनीति। उन्होंने कहा कि स्पष्ट बहुमत से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाला समय बांका के लिए और अधिक विकास का रास्ता खोलेगा। विजय कुमार सिंह ने बांका की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि...