भागलपुर, अप्रैल 19 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना और त्वरित न्याय सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में संबंधित थानों के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपसी रंजिश, सड़क दुर्घटना, साइबर क्राइम सहित कई विषयों से जुड़ी शिकायतें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.