बांका, फरवरी 24 -- बांका, जीतेन्द्र कुमार झा। बांका जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बांका अंतर्गत एकोरिया बियर सिंचाई परियोजना की प्रशासन (खिड्डी प्रशाखा) बांकी बितरनी नहर के जीर्णोद्धार की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। करीब 1 करोड़ 80 लाख 94 हजार रुपये की लागत से शाखा नहर की मरम्मत कराई जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है। मालूम हो कि इस मुद्दे को सबसे पहले पिछले वर्ष फरवरी में हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से उठाया था। किसानों की समस्या को लगातार प्रकाशित किए जाने के बाद मामला राजनीतिक स्तर पर पहुंचा। जमुई की विधायक एवं वर्तमान मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। इसके बाद सरकार ने संज्ञान लेते हुए अब एक वर्ष बाद नहर मरम्मत की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जानकारी के अन...