बांका, मार्च 11 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को रजौन थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश थानाध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने अवैध बालू उत्खनन के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने हेतु अभियान और तेज करने का निर्देश दिया। अपराध सहित अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, शराब कारोबारियों पूरी तरह नकेल कसने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था में अगर जरा भी कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के क्रम में पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, थाना मैनेजर उदय कुमार सिंह, थाना मुंशी केशव प्रसाद सिंह सहित थाना के सभी अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक एवं चौकीदार आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.