बांका, अक्टूबर 9 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले को प्रकृति ने कई अनमोल धरोहर दिए हैं, लेकिन संरक्षण और रखरखाव के अभाव में ये विरासतें धीरे-धीरे विलुप्ति की कगार पर पहुँच रही हैं। जिले का प्रसिद्ध मंदार पर्वत, जिसे पुराणों में समुद्र मंथन की भूमि के रूप में वर्णित किया गया है, आज भी ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां मौजूद अनेक देवी-देवताओं के मंदिर और पुरातात्विक धरोहर उपेक्षा के शिकार हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से पर्वत की देखरेख एवं पर्यटन विकास के लिए कई घोषणाएं और योजनाएं बनीं, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित कार्य नहीं हो सका। इसी तरह, जिले का एक और प्रमुख आकर्षण बदुआ जलाशय है, जिसे प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक पृष्ठभूमि के कारण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। लेकिन वर्षों से इस दिशा में कोई ठ...