बांका, अगस्त 4 -- बांका, निज संवाददाता। बांका के एसडीएम राजकुमार के पिता गंगा प्रसाद साह का रविवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और लंबे समय से श्वास संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन की खबर से बांका प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। गंगा प्रसाद साह अपने पीछे तीन पुत्र,एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जैसे ही उनके निधन की सूचना फैली,एसडीएम राजकुमार के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वातावरण गमगीन रहा। देर शाम गंगा प्रसाद साह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए भागलपुर के बरारी श्मशान घाट ले जाया गया, जहां विधि-विधान से उनका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे एसडीएम राजकुमार ने दी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.