भागलपुर, फरवरी 10 -- बांका। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गई। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि नकल व अव्यवस्था पर रोक लगाई जा सके। परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्राधीक्षकों को समयपालन, प्रश्नपत्र सुरक्षा और शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। परीक्षा समय पर शुरू हुई और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.