भागलपुर, जनवरी 29 -- बांका। सुईया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान अबरखा निवासी द्वारिका यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जेरुआ गांव का रज्जाक अंसारी सहित दो अन्य शामिल हैं। पुलिस के अनुसार द्वारिका यादव की हत्या आपसी रंजिश को लेकर की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुईया थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.