बांका, जून 12 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। स्वर्ण जाति आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह का बुधवार को पंजवारा आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।उनके आगमन पर संकट मोचन चौक पर बड़ी संख्या में उपस्थित जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला, पुष्पगुच्छ और पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर गया।अपने स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार गरीब, वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के साथ-साथ उच्च जातियों के निर्धन परिवारों के हितों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप, राज्य सरकार सभी तबकों को साथ लेकर चल रही है। उच्च जातियों के निर्धन परिवारों की लंबे समय से उपेक्षा होती रही है, लेकिन अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.