बांका, जून 14 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आज अंतिम दिन का आयोजन बाराहाट प्रखंड के महुआ पंचायत के लक्ष्मी ग्राम संगठन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत जिले के 11 प्रखंडों के 28 ग्राम संगठनों में की गई थी। अब तक बाँका, बौसी, बाराहाट, रजौन प्रखंडों में महिला संवाद के सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। शेष 7 प्रखंडों में यह कार्यक्रम आगामी 2 दिनों तक जारी रहेगा। संवाद में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...