भागलपुर, फरवरी 6 -- बांका। शंभूगंज बाजार स्थित एक दुकान में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...