बांका, मई 26 -- बौंसी, निज संवाददाता। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर बौसी प्रखंड के तीनों मंडल दक्षिणी, उतरी एवं नगर मंडल में आयोजित मंडल कार्य समिति बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक डॉक निक्की हेंब्रम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। साथ ही डिजिटल की जानकारी दी गई। बैठक में महादेव शर्मा, खीरो यादव,आईटी सेल नवनीत आनंद रेजिना हेंब्रम, पूरनलाल टुडू, मनमीत शाह, कुसुमवाला सिंह गणेश मुर्मू संध्या सिंह अभिषेक, मृणाल आनंद, श्रीकांत यादव अवधेश मिश्रा, अजय पासवान, दिनेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.