बांका, फरवरी 6 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक एनबीडब्ल्यू वारंटी और एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने धुसरी गांव निवासी एनबीडब्ल्यू वारंटी मनोज यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं तेलिया मोड़ के आगे थाना क्षेत्र की सीमा स्थित नपकी बांध के पास छापेमारी कर अमरपुर थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी राजेश दास को करीब 25 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। इस दौरान अपर थाना अध्यक्ष शरद श्रीकांत समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। दोनों आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.