भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका: रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर बांका क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की जयंती को धूमधाम से मनाया। घर-घर भगवा ध्वज लहराते नजर आए, जिससे क्षेत्र में एक उत्सव जैसा माहौल बन गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जगह-जगह भजन-कीर्तन का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने राम नाम का गुणगान किया। स्थानीय युवाओं और श्रद्धालु संगठनों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बांका शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रामनवमी का उल्लास देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों को साफ-सुथरा कर आकर्षक ढंग से सजाया और भगवा पताकाएं लगाकर श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। स्थानीय प्रशासन द्वारा भी पर्व के अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्र...