बांका, अप्रैल 21 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बहोरना पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव में मां गंगा जीविका ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को फिल्म के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया। फिल्म के माध्यम से सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बार में जानकारी दी गई और इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाते हुए अपना जीवन स्तर बदलने, है क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए अपना कीर्तिमान स्थापित करने के बारे में जानकारी दी गई। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को जीविका समूह से जोड़ने के साथ साथ आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनाने की दिशा में जागरूक करने की बाते कही गई। कार्यक्रम में संकुल संघ की अध्यक्ष सरस्वती देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.