बांका, अप्रैल 3 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राता गांव के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर अखंड रामचरित्र मानस पाठ एवं राम कथा के लिए वृंदावन से आई प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी गौर प्रिया की हृदय स्पर्शी एवं मार्मिक कथा को सुनने श्रोताओं की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका ने रावण द्वारा सीता हरण के पश्चात वन में सीता की खोज में भटक रहे भगवान राम की परीक्षा लेने की बड़े ही मार्मिक प्रसंग सुनाया। कहा- जब भगवान राम सीता को वन में ढूंढ रहे थे, तो माता सती को उनके भगवान होने पर आशंका हुई। और वह भोलेनाथ से उनकी परीक्षा लेने को ठान बैठी। भगवान शिव के मना करने पर भी जगत जननी माता सती ने सीता का रूप धारण कर श्रीराम के सन्मुख खड़े हो गए। जहां भगवान राम ने उन्हें मां कह कर संबोधित करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.