भागलपुर, नवम्बर 29 -- बांका। निज प्रतिनिधि बांका। चंदन नगर में मां की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पुत्र और पुत्रवधु पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार की देर रात हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राथमिकी के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण पुत्र ने अपनी मां पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.