भागलपुर, मई 27 -- बांका। प्राचीन ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित शिवशक्ति महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ की पूर्णता एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हुई। यात्रा में 501 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर से निकलकर स्थानीय गांवों, बाजार एवं प्रमुख चौक-चौराहों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। पूरे मार्ग को भक्ति रस में सराबोर कर देने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय माता दी के जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.