भागलपुर, अप्रैल 12 -- अमरपुर । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के महोता मध्य विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब वे स्कूल आते समय सड़क पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने की कोशिश में बाइक से गिर पड़े। यह घटना शनिवार सुबह मकदुमा गांव के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक रोज की तरह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहा एक मवेशी अचानक उनके सामने आ गया। मवेशी को टक्कर से बचाने के प्रयास में शिक्षक ने अचानक बाइक का संतुलन बिगाड़ दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और उन्हें शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.