भागलपुर, फरवरी 3 -- बांका। किसानों की सुविधा के लिए मटिहानी मनरेगा भवन में आज किसान आईडी बनाने को लेकर विशेष कैंप लगाया जाएगा। कृषि विभाग के कर्मी किसानों के दस्तावेजों की जांच कर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण करेंगे। अधिकारियों ने किसानों से आधार कार्ड, जमीन का कागज और मोबाइल नंबर साथ लाने की अपील की है। किसान आईडी बनने से किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान और सब्सिडी का लाभ सीधे मिल सकेगा। कैंप की जानकारी पंचायत स्तर पर दी गई है ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.